नेशनल डेस्क- एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली के सलोन तहसील पहुंची स्मृति ईरानी ने ममुनी व धरई गांव में जाकर जनसभा को संबोधित किया तो वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लाभार्थियों को चेक बांटे। अपने संबोधन में जहां उन्होंने गांधी परिवार पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि, रायबरेली में दो दो सांसद हैं। हमें तो क्षेत्र के सभी नाली खड़ंजा के बारे में जानकारी है लेकिन, क्या दूसरे को भी इस की जानकारी है। इतना ही नहीं उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अजय खुराना से बहन के तोहफे के रुप में शहीद हुए जवानों के नाम दीये जलाने की भी अपील की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सलोन पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
सलोन पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ममुनी व धरई गांव पहुंच कर सरकार की योजनाओं व कार्यों का बखान किया। साथ ही जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, रायबरेली ऐसा जनपद है जहां दो-दो सांसद हैं। हमें इस क्षेत्र के सभी नाली खड़ंजा की जानकारी है कि कौन किस के घर से कहां तक लगा हुआ है। लेकिन क्या दूसरे को भी इसकी जानकारी है? इस तरह चुटकी लेते हुए स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर हमला बोला। वहीं भावनात्मक कड़ी जोड़ते हुए कहा कि, आप लोगों ने हमें जनप्रतिनिधि के रूप में ही नहीं चुना बल्कि इस क्षेत्र की दीदी के रूप में चुना है।
Read More Stories:
रायबरेली पर भी स्मृति ईरानी की नजरें
पूरे कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता को जोड़ने का काम करते दिखी तो वहीं, रायबरेली पर भी नजरें गड़ाए देखी गई। अपने संबोधन में बार-बार यह कहते नहीं भूली थी कि, मैं रायबरेली जनपद में रहकर भी अमेठी की जनता को नहीं भूलती हूं। बीओबी लखनऊ जोन के जीएम बृजेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत किया व कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के जीएम बृजेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ,पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित तमाम अधिकारी व नेता मौजूद रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
