नेशनल डेस्क: दिल्ली के पुरानी सीमापुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहांबहुमंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दमकल अधिकारियों को तड़के करीब चार बजे आग लगने के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी। जल्दबाजी में पुलिस टीम और दिल्ली दमकल सेवा के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। तो वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आग में झुलसने से चार लोगों की मौत
पीड़ितों की पहचान 59 वर्षीय होरी लाल, उनकी 55 वर्षीय पत्नी रीना, 24 वर्षीय आसू और 18 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी मौत इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में झुलसने के कारण हुई। उन्होंने बताया परिवार के सदस्य अपने घर के फर्श पर सो रहे थे तभी दर्दनाक घटना घटी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
