नेशनल डेस्क: यूपी मे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश इकाई की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई घोषणा की हैं। उन्होंने कहा कि, अगर उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आती है, तो वह लड़कियों को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रदान करेंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर ये कहा..
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि, “मैं कुछ छात्रों से मिली, उन्होंने कहा कि उन्हें पढ़ाई और सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणापत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने आज इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
