Sunday , 26 July 2026

फरीदाबाद: भरभरा कर गिर गया मकान का छज्जा, टीचर सहित 4 बच्चे घायल

हरियाणा डेस्क: एनआईटी फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट-2 में आज यानी कि मंगलवार को अचानक एक जर्जर बिल्डिंग का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे 3 स्कूली छात्र सहित एक महिला टीचर सहित एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी को प्राथमिक उपचार देकर अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भेज दिया गया। फिलहाल घटना के बाद मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर मकान मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कह रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया

यह हादसा उस समय हुआ जब रास्ते से निकलने की जगह न होने के चलते स्कूली छात्र एक महिला अध्यापक और  क अन्य बच्चा रास्ते के किनारे होकर जा रहे थे। तभी अचानक जर्जर बिल्डिंग का छज्जा भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया।

Read More Stories

जिसके चलते 3 स्कूली छात्र एक महिला अध्यापक और अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर फरीदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भेज दिया गया आइए सुनाते हैं हादसे में घायल महिला टीचर मीरा का क्या कहना है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *