नेशनल डेस्क- मां के नवरात्र में जहां कन्या को पूजा जाता है, वहीं एक बाइक सवार दो बच्चियों को लावारिस हालत में छोड़ कर फरार हो गया। बच्चियों को पायल थाना के राड़ा साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री कर्मसर साहिब के बाहर छोड़ा गया है। हालांकि बाइक सवार सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गुरुद्वारा साहिब के बाहर से मिली दोनों बच्चियां काफी घबराई हुई हैं। दोनों की उम्र करीब तीन साल है। गुरुद्वारा साहिब के सिक्योरिटी इंचार्ज कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि ये दोनों बच्चियां काफी देर से रो रही थीं। आसपास पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों को कोई बाइक सवार छोड़कर गया है।
Read More Stories:
गुरुद्वारा साहिब में ही महिलाओं की देखरेख में बच्चियां
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार बच्चियों को यहां छोड़ कर गया है। सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद बच्चियों ने बताया कि, बाइक सवार उनका पिता है। उनमें से एक अपना नाम ज्योति बता रही है। फिलहाल गुरुद्वारा साहिब में ही महिलाओं की देखरेख में बच्चियों को रखा गया है। सूचना एसडीएम पायल और थाना पायल को भेज दी गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
