यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद तनाव जारी है। अभी तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जिनमें से पांच किसान हैं। तो वहीं प्रदेश सरकार ने किसानों की अधिकांश मांगे मान ली हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी में मारे गए 4 किसानों के परिवारों को सरकार 45 लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी देगी। घायलों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। किसानों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज मामले की जांच करेंगे। माना जा रहा है कि इसके साथ ही किसानों और सरकार के बीच समझौता हो गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
