Saturday , 12 September 2026

लखीमपुर खीरी मामला, जानें क्यों प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव को किया गया गितप्तार?

उत्तर प्रदेश डेस्क- लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसक झड़प के बाद मामला पूरी तरह से गरमा गया है। घटना के बाद अब इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। सभी विपक्षी दलों के नेता वहां पहुंचने की कोशिश में जुटे हुए हैं देर रात मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने एक पंचायत बुलाई, जिसमें फैसला लिया गया कि सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस हिंसा में कथित तौर पर आठ लोगों की मौत हो गई है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इस घटना के बाद से राज्य में तनाव का माहौल है। किसान नेताओं से लेकर राजनीतिक नेताओं तक हर कोई लखीमपुरी खीरी पहुंचने की कोशिश कर रहा है। नरेश टिकैत ने किसानों को संबोधित किया घटना पर नाराजगी जताई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

हिरासत में जयंत चौधरी, और प्रियंका गांधी

वहीं राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी भी लखीमपुर खीरी पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस हिरासत में आने के बाद वह उससे निकलकर भागने लगे लेकिन मौके पर मौजूद भारी संख्या में पुलिसबल ने दोबारा उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद प्रियंका गांधी आधी रात को ही मौके पर रवाना हो गई।


जिसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश में जुट गई आखिरकार सीतापुर पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने में सफल हुई। हिरासत में लेने के बाद उन्हें पीएससी के गेस्टहाउस में रखा गया है। वहीं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को उस वक्‍त हाउस अरेस्ट किया गया जब वो लखीमपुर जाने की तैयारी में जुटे थे। इसी के साथ बता दें किम अखिलेश यादव को भी बिरासत में ले लिया गया है ।

लखीमपुर खीरी पहुंचने की तैयारी में कई दिग्गज नेता

घटनास्थल पर पहुंचने की तैयारी में जुटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी लखीमपुर पहुंच रहे हैं। वहीं चंद्रशेखर आजाद को यूपी पुलिस ने सीतापुर के खैराबाद टोल प्लाजा पर रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने घटना की सीबीआइ जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और मृत किसानों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

कई जगहों पर किया गया प्रदर्शन

हरियाणा के अंबाला में भी लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत के विरोध में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है।आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने कहा है कि, लोग चाहते हैं कि, पीड़ितों को न्याय मिले लेकिन भाजपा के मंत्री का बेटा होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से गुंडा राज कायम है। कांग्रेस के नेता कपिल सिब्‍बल ने इस घटना की न्‍यायिक जांच कराने की मांग की है। लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश में लगे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष शिवपाल यादव को हिरासत में ले लिया गया है। संयुक्‍त किसान मोर्चा ने राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखकर गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्रा तेनी को बर्खास्‍त करने की मांग की है। साथ ही इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन करने की भी मांग की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *