Wednesday , 28 October 2026

सुनारिया जेल से आये कैदी के ब्यान पर जेल मंत्री ने दी सफाई, कहा – जो भी हो रहा है जेल मैनुअल के हिसाब से हो रहा है

चंडीगढ़। रेप केस में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने के फिर आरोप सामने आये है। जेल से बेल पर आये कैदी राहुल जैन ने जहाँ इसका खुलासा करते किया था वहीं इसपर अब हरियाणा के जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सफाई देते हुए सभी आरोपों को नाकारा है। जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा की राम रहीम को जेल मेनुवल के हिसाब से खाना दिया जाता है जो खाना दूसरे कैदियों को मिलता है वोही राम रहीम को दिया जाता है। कृष्ण लाल पंवार ने कहा की राम रहीम के परिवार को भी हफ्ते में एक ही दिन मुलाकात की इजाजत दी जाती है। 20 मिनट में से केवल राम रहीम के परिवार ने 8 मिनट मुलाकत की जबकि 3 मिनट सामान के जाँच में लगे। इससे पहले राहुल जैन ने परिवार को मुलाकत के लिए एक घंटा दिए जाने और राम रहीम का खाना स्पेशल वेन में आने के आरोप लगाए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा सरकार पर फिर एक बार राम रहीम पर ख़ास सेवाएं देने का आरोप है। इस बार जेल में दूसरे कैदियों से अलग वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप है। जेल से बाहर आये एक कैदी ने इसका खुलासा एक दिन पहले किया था। हालाकिं जेल से आये कैदी राहुल जैन के ब्यान पर जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सफाई देते हुए कहा है की जो हो रहा है जेल मेनुवल के हिसाब से हो रहा है । राहुल जैन की तरफ से राम रहीम के परिवार के परिवार को  20 मिनट की जगह एक घंटे तक का मिलने का समय दिए जाने के आरोप पर पंवार ने कहा की राम रहीम के परिवार ने केवल 8 मिनट मुलाकात की है , परिवार के समान के की जाँच में 3  मिनट लगे है और मुलाकत 8 मिनट हुई है। परिवार को भी एक हफ्ते में एक ही दिन मुलाकात की इजाजत दी जाती है।  राहुल जैन की तरफ खाने को लेकर दिए जा रहे वीआईपी ट्रीटमेंट को नकारते हुए जेल मंत्री ने कहा की  जेल मेनुवल के हिसाब से जो खाना दूसरे कैदियों को दिया जाता है वही हनीप्रीत और  राम रहीम दोनों को दिया जा रहा है। स्पेशल खाना देने की बात गलत है जेल का ही खाना दिया जाता है। केवल कागजो में राम राम रहीम से काम लेने के सवाल पर पंवार ने  कहा की नए कैदी को  बागवानी के लिए 20 रुपये दिए जाते है बिना काम के वेतन नहीं दिया जाता। जब राम रहीम के खाते में पैसे आएंगे तो पता चल जाएगा ।
गौरतलब है कि कैदी की तरफ से लगाए गए आरोपों को जेल मंत्री की तरफ से पूरी तरह से नकार दिया गया है लेकिन सवाल अभी वही है कि क्या जेल होने के बाद भी सरकार अभी राम रहीम पर मेहरबान है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *