नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट के अंदर फायरिंग शूरू हो गई। शुक्रवार दोपहर रोहिणी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की गई है। वकीलों के वेश में दो बंदूकधारियों ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर आए और राजधानी के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद कोर्ट परिसर में शूटआउट हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने 2 हमलावरों को किया ढेर
पुलिस ने काउंटर पर फायरिंग कर दो बंदूकधारियों को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, रोहिणी कोर्ट में वकीलों की पोशाक में दो हमलावरों को मार गिराया गया है। रोहिणी कोर्ट के अंदर हुई फायरिंग में कुल मिलाकर तीन की मौत हो गई है। जितेंद्र उर्फ गोगी को तिहाड़ जेल में बंद था। 24 सितंबर शुक्रवार को पेशी के लिए उसे रोहिणी कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान रोहिणी कोर्ट के परिसर में बदमाशों के बीच शूटआउट हुआ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
