उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने पहली पत्नी को घर से निकालने के बाद दूसरी शादी कर ली, और पहली अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और उसे घर से निकाल दिया। जिससे अब पीड़िता अपने मायके में रहने को मजबूर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, पीड़िता खुर्शीदा बेगम का निकाह गांव के ही रईस से 25 वर्ष पहले हुआ था। निकाह के तीन वर्ष बाद दंपत्ति की एक पुत्री भी हुई। लेकिन कुछ दिन बाद दंपत्ति के बीच मन मुटाव शुरू हो गया। पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।जिसके चलते पत्नी अधिकांश अपने मायके में ही रहती थी।
Read More Stories:
- देश के युवा नेशनल शूटर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, ये है बड़ी वजह
- प्रेम-प्रसंग में पति रोड़ा बना तो पत्नी ने जलाया जिंदा, प्रेमी ने कुचला सिर
मारपीट करने के साथ तीन तलाक देकर घर से निकाला
इसी बीच पति रईस ने पत्नी को बिना बताए बाहर जाकर दूसरी शादी कर ली। कुछ दिन बाद पति दूसरी पत्नी को गांव लेकर आया। पहली पत्नी को जानकारी हुई तो वह अपने पति के घर पहुंची। पति ने खुर्शीदा को मारपीट कर सबके सामने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।फिलहाल पुलिस ने मामले की गम्भीरता को लेते हुए पीड़िता की शिकायत पर उसके पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगे कार्रवाई शुरू कर दी है.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
