ब्यूरो रिपोर्ट- गुरुग्राम के बसहाई गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहाँ पर गाँव में ही रहने वाली महिला व उसके मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। अब इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने पति शिवकरन उर्फ गोरे, ससुर अमृत लाल यादव और देवरानी संगीता को गांव से ही गिरफ्तार किया। फिर कोर्ट में पेश करने के बाद नैनी जेल भेजा। हालांकि इसी मामले में उसके जेठ समेत पांच आरोपित अभी फरार हैं। उनकी भी तलाश चल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक सप्ताह पहले रेनू यादव अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ गांव के तालाब में कूद गई थी। इससे चारों की मौत हो गई। घटना के बाद रेनू के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध हत्या करने व साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
Read More Stories:
आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की धारा के तहत भेजा गया जेल
थानाध्यक्ष लालापुर का कहना है कि, जांच में पता चला है कि नैनी स्थित एक शिक्षण संस्थान में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले शिवकरन ने घटना के दिन अपनी पत्नी को फोन पर फटकार लगाई थी। साथ ही उसे घर से निकल जाने के लिए कहा था। वहीं, ससुर व देवरानी अक्सर घर में रेनू के साथ मारपीट करते थे। इस आधार पर तीनों को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी पाया गया। इसी के तहत तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
