पंजाब डेस्क– गन्ना किसानों के आंदोलन के सामने पंजाब की कैप्टन सरकार को आखिरकार झुकना ही पड़ा। बीते कुछ दिनों से धरना लगाकर बैठे गन्ना किसानों को मुख्यमंत्री कैप्टन ने मना ही लिया। जिसके बाद से जालंधर में किसानों का धरना खत्म हो गया। बता दें कि गन्ना किसान नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रेक से हट चुके हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक बड़ी ही सकारात्म रही। मुख्यमंत्री कैप्टन ने पंजाब में गन्ने की कीमत 360 रुपए प्रति क्विंटल की घोषणा कर दी है।\
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
किसानों द्वारा धरना खत्म
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मीटिंग के बाद किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगे मान ली और हमने अपना धरना खत्म कर दिया है। 5 दिन बाद जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे और धन्नोवाली रेलवे फाटक पर जाम खोल दिया गया है। पहले गन्ने का रेट 310 रुपए प्रति क्विंटल था, जिसमें 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। अब किसानों को 360 प्रति क्विंटल मूल्य मिलेगा।
एमएसपी को लेकर पांच दिनों से था धरना जारी
आपको बता दें कि किसानों के धरने प्रदर्शन के चलते पिछले पांच दिनों से किसान गन्ने की एमएसपी को लेकर धरना दे रहे थे। पांच दिनों से धरना लगने के कारण नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रेक जाम था। पंजाब की तरफ आने वाले ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया था। धरना खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
