नेशनल डेस्क- पिछले 24 घंटों में कुल 39,486 मरीजों को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दे दी गई, जिससे भारत में अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,17,20,112 हो गई है। हाई रिकवरी और नए मामलों की कम संख्या ने एक्टिव केसलोड को 3,19,551 तक कम कर दिया है जो 156 दिनों में सबसे कम है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत ने मंगलवार को देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 25,467 नए कोविड मामले दर्ज किए। इन नए मामलों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 3,24,74,773, पहुंच गई है। इसके अलावा एक दिन में कुल 354 मौतें भी हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या 4,35,110 हो गई। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत में कोविड संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 97.68 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।
Read More Stories:
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 0.98 प्रतिशत पर, सक्रिय मामले वर्तमान में कुल सकारात्मक मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं। सक्रिय केसलोड मार्च 2020 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर है। वहीं पिछले 60 दिनों से साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और वर्तमान में 1.90 प्रतिशत है। भारत का कोविड वैक्सीनेशन कवरेज 58.89 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है और मंगलवार सुबह आई रिपार्ट के अनुसार अब तक कुल 58,89,97,805 खुराकें दी जा चुकी है। इसके आलवा पूरे भारत में कुल 50.93 करोड़ कोविड-19 परीक्षण किए गए हैं
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
