उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के बरेली में एक छह साल की बेटी ने अपनी मां की हत्या की गुत्थी पूरी तरह से सुलझा दी है। बेटी ने बताया कि चाचा ने किस तरह उसकी मां को मौत के घाट उतारा। मृतका विनीता की छह साल की बेटी लल्ली बताया कि चाचा ने मम्मी को रात में सिलबट्टे से मारा था। मैंने चाचा से कहा था कि मम्मी को मत मारे तभी चाचा ने कहा कि तुम कमरे के अंदर जाओ, तुम्हारे लिए दूसरी मम्मी ले आएंगे।दरअसल, मृतका विनीता की मां सुखरानी ने बताया कि उसकी बेटी पांच महीने की गर्भवती थी, एक बेटी छह साल की लल्ली है। विपिन शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हत्या की चश्मदीद छह साल की लड़की
परिजनों के मुताबिक, सास शहर के निजी अस्पताल में नौकरी करती है, जो शाम को जाकर अगले दिन सुबह ही घर आती है। ससुर इन दिनों बाहर गए हुए हैं, घर में केवल मृतका का देवर और उसकी बेटी ही साथ में रह रहे थे। हत्या की चश्मदीद छह साल की लड़की से देवर आकाश ने घटना को अंजाम देने के बाद कहा कि जब कोई पूछे तो कहना कि मम्मी गंदी बात करती थी। चाचा के मना करने पर भी नहीं मानती थी, इसलिए चाचा ने उसे मार दिया।
Read More Stories:
जमीन पर लहुलूहान हालत में पड़ी थी मृतका
पड़ोस की रहने वाली एक महिला सोमवार को सुबह विनीता के घर सब्जी देने गई थी, तब घर में शांति थी। वह सीधे किचन में गई और सब्जी रखकर वापस आने लगी, तभी विनीता की लड़की ने कमरे से गेट खोलने की आवाज लगाई। महिला ने बताया कि गेट खोलने के बाद विनीता जमीन पर लहुलूहान हालत में पड़ी थी। फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
