नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। तो वहीं बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 40 हजार से कम नए मामले सामने आए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
491 मरीजों की हुई मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,070 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 19 लाख 34 हजार 455 हो गया है।

इस दौरान 43 हजार 910 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 10 लाख 99 हजार 771 हो गई है। सक्रिय मामले 5331 घटकर चार लाख छह हजार 822 रह गये हैं। इसी अवधि में 491 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 27 हजार 862 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.27 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.39 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
