हरियाणा डेस्क: राजनीति अनिश्चिताओं का खेल है, यहां कब, क्या हो जाए इसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। तो वहीं आज के दिन अंबाला से विनोद शर्मा ने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी का दामन थाम लिया और बड़ी बात तो ये रही कि इस पार्टी ने विनोद शर्मा को अहम जिम्मेदारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का अध्यक्ष बना दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
विनोद शर्मा ने थामा राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य का दामन
अंबाला में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के हरियाणा प्रभारी यशपाल सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेस बुलाई और इस बात की बड़ी घोषणा की। विनोद शर्मा ने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी को ब्लाक लेवल तक का मजबूत संगठन बनाने का काम करेंगे।

Read More Stories
- Good News: बच्चों के लिए आने वाली है कोरोना वैक्सीन, सामने आई ये बड़ी खबर
- केंद्र के ‘ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं’ वाले दावे से मचा सियासी बवाल, हमलावर हुई कांग्रेस
फूल माला पहनाकर विनोद शर्मा का पार्टी में स्वागत
तो वहीं राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के हरियाणा प्रभारी यशपाल शर्मा ने फूल माला पहनाकर विनोद शर्मा का पार्टी में स्वागत किया और ये कहा कि विनोद शर्मा के आ जाने से पार्टी में जो हरियाणा अध्यक्ष का पद खाली था वो अब भर गया है। बता दें, विनोद शर्मा को ब्राहमण चेहरे के तौर पर पार्टी में शामिल किया गया है। जिनके द्वारा राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य ने हरियाणा में राजपूत, ब्राहमण और 36 बिरादरी के जातिगत समीकरणो को साधने की कोशिश की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
