यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे। यहां 15 जुलाई को एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। बेटी ने शव पड़ा देखा तो अन्य परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक विभाग की टीम और डॉग स्कवायड टीम पहुंच गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
क्या है पूरा मामला
जांच पड़ताल में सिर पर वारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। पीठ व सिर में चोट के निशान मिले। मृतका की बेटी व दोनों बेटों से पूछताछ की गई। उन्होंने किसी तरह का शोर या आवाज न सुनने की बात बताई। शक के आधार पर पुलिस ने मृतका व उसकी बेटी के मोबाइल कब्जे में लेकर सर्विलांस की मदद से कॉल डिटेल निकाली। इसमें बेटी द्वारा पड़ोस में रहने वाले सलमान से बातचीत होने की पुष्टि हुई।

सलमान ने स्वीकारी हत्या की बात
पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस पूछताछ में सलमान ने बताया कि चार साल से उसका मृतका की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 10 दिन पहले पप्पी ने उसकी प्रेमिका को धमकी दी थी कि वह सलमान से मिलना छोड़ दे नहीं तो सलमान की हत्या करवा देगी। इसके बाद प्रेमिका ने मां की हत्या की योजना बनाई और बुधवार रात एक बजे उसे घर बुला लिया।
Read This
यमुना का जल स्तर बढ़ने से पानी में फंसा युवक, रेस्क्यू का VIDEO देख चौंक जाएंगे
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
