Saturday , 12 September 2026

चंद रूपयों के लिए मां ने बेच दिया अपने कलेजे का टुकड़ा, पुलिस को गुमराह करने के लिए खेला ऐसा खेल

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां चंद रूपयों के लिए एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को बेच दिया। ये मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने अपने तीन महीने के बेटे को 50 हजार रुपये में अपनी परिचित महिला को बेच दिया और घटना को छिपाने के लिए पुलिस को अपहरण की फर्जी कहानी बता दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने 2 घंटे के अंदर बच्चे को ढूंढ लिया

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से रविवार शाम दो घंटे के अंदर बच्चे को ढूंढ निकाला और दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के इलाहीबाग क्षेत्र की सलमा खातून ने अपने तीन महीने के बेटे के अपहरण की सूचना रविवार शाम को पुलिस को दी। पुलिस ने फुटेज की मदद से पुलिस ने दूसरी महिला का पता लगाना शुरू किया और हुमायूंपुर रोड से बच्चे को बरामद कर लिया गया। बच्चे का पिता कचरा बीनने का काम करता है। अत्यधिक गरीबी के कारण महिला ने अपने बेटे को बेच दिया।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *