Tuesday , 28 July 2026

Good News : हिमाचल में अब श्रद्धालु कर सकेंगे मंदिरों में दर्शन, 2 महीने बाद खुल गए कपाट

हिमाचल डेस्क: श्रद्धालुओं के लिए एक खुशखबरी है। हिमाचल में करीब दो महीने बाद मंदिरों के कपाट खुलने जा रहे हैं। प्रदेश में करीब दो माह बाद मंदिरों के कपाट खुल गए हैं। मंदिर कोविड-19 दूसरी लहर के कारण से बंद थे। श्रद्धालुओं की आवाजाही नहीं हो पा रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शक्तिपीठ चामुंडा नंदिकेश्वर धाम,बज्रेश्वरी माता मंदिर,ज्वालामुखी, चिंतपूर्णी तथा नयनादेवी सहित सिरमौर जिले में माता बाला सुंदरी अन्य मंदिर दर्शनों के लिए आज खुल गए। मंडी जिला भूतनाथ व मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की रौनक बढ़ गई थी।

कोविड-19 नियमों की पालना के साथ मंदिरों को खोला गया

कोविड-19 नियमों की पालना के साथ मंदिरों को खोला गया है। सुबह छह बजे से रात के आठ बजे तक श्रद्धालु मंदिर में माथा टेक सकेंगे। मंदिरों में भजन-कीर्तन, जागरण व लंगर पर फिलहाल प्रतिबंध ही रहेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने प्रमुख शक्तिपीठों को सैनिटाइज करवाया है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *