Monday , 14 September 2026

टोहाना धरने पर समर्थन देने पहुंची पंजाबी गायिका सोनिया मान, कहा-इस संघर्ष में खड़ी हैं लोगों के साथ

हरियाणा डेस्क: पंजाब से हरियाणा में टोहाना के धरने पर समर्थन करने पंजाबी गायिका सोनिया मान पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पंजाब हमेशा हरियाणा के साथ संघर्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि, यदि हरियाणा के विधायक यह बात कहते हैं कि वह किसानों के साथ हैं। तो उन्हें अपनी कुर्सी छोड़कर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। विधायकों को सरकार गिरा देनी चाहिए। मोदी सरकार पर दबाव बनाना चाहिए ताकि किसानों की मांगें मानी जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टोहाना में सदर थाना में चल रहे धरने पर मंच के माध्यम से कहीं ये बातें

यह बात उन्होंने टोहाना में सदर थाना में चल रहे धरने पर मंच के माध्यम से कहीं। उन्होंने कहा कि, यदि विधायक  कहते हैं कि किसानों के बच्चे है तो उनको भी किसानों के साथ आकर खड़े होना चाहिए।  कुर्सी का मोह छोड़ देना चाहिए। पंजाब की गायिका सोनिया मान ने कहा कि पंजाब हमेशा हरियाणा के साथ रहा है वह उन्हें हरियाणा के लोगों से प्रेरणा मिलती रही है वह इस संघर्ष में हरियाणा के लोगों के साथ खड़ी है।

\

1 जून से किसानों का सरकार व प्रशासन के साथ चल रहा टकराव

बता दें कि टोहाना में 1 जून से किसानों का सरकार व प्रशासन के साथ टकराव चल रहा है जिस मामले को लेकर टोहाना के सदर थाना में अब किसान धरने पर हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *