Saturday , 31 October 2026

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया बवाल, जानें पूरा मामला ?

हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद के एक निजी अस्पातल पर  इलाज में कोताही बरतने के संगीन आरोप लगे हैं, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हालात तो ये बन गए कि मौके पर पुलिस को बुलाकर मामले को शांत करवाना पड़ा। राजीव कालोनी का ये वही पवन अस्पताल है, जिसपर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, एक युवक को गंभीर हालत में इस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तो वहीं मृतक के परिजनों ने इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। हंगामा कर रही भीड़ को शांत कराया और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि जांच करने पर डॉक्टरों की कोई लापरवाही सामने नहीं आई है जिसके चलते मृतक के परिजनों को उसके शव को सौंप दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *