Wednesday , 4 November 2026

फरीदाबाद: जिले का पहला ऐसा अस्पताल जहां सेना के डॉक्टर देंगे अपनी सेवाएं, सभी सुविधांओं से लैस होगा हॉस्पिटल

हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद में छांयसा गांव मे सेना की मदद से एक अस्पताल शुरू किया गया है। ये अस्पताल भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड के डॉक्टरों की देख रेख मे शुरू हुआ है। जिले के पहले ऐसे सरकारी अस्पताल की जिसको सेना के डॉक्टरों द्वारा संचालित किया जायेगा। इस माइक पर हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की इस अस्पताल से एनसीआर क्षेत्र सहित फरीदाबाद जिले को लाभ पहुंचेगा, उन्होंने कहा कि अब जिले मे बीमार लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये अस्पताल अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज अस्पताल भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड के सहयोग से शुरू हुआ है। इस अस्पताल मे 100 बेड का इंतजाम किया गया है जो सभी ऑक्सीजन से लेस होंगे साथ ही इसमें 35 वेंटीलेटर बेड की सुविधा भी दी गई है। जल्दी ही इस अस्पताल मे 100 और बेड की सुविधा बढ़ाई जाने की भी तैयारी की जा रही है। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *