Wednesday , 28 October 2026

हिमंत बिस्वा ने ली असम के 15वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी ने इस तरह दी बाधाई

नेशनल डेस्क: भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा के सिर पर असम के 15वें मुख्यमंत्री का ताज सज चुका है। उन्होंने सोमवार को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिन में 12 बजे राज्यपाल जगदीश मुखी ने सरमा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. सरमा के साथ उनके 13 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। तो वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



सरमा के साथ उनके सहयोगियों में अतुल बोरा ,परिमल शुक्ल बैद्य ,पीजूष हजारिका ,जोगन मोहन ,संजय किशन ,चंद्र मोहन पटोवेरी ,बिमल बोरा ,अशोक सिंघल ,यूजी ब्रह्मा ,रंजीत दास ,रोनूज पेगू ,केशब महंत और अजंता नेग ने शपथ ली।



शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, और नागालैंड के सीएम नीफिउ रियो,पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *