हरियाणा डेस्क: कोरोना महामारी में दवाओं की कालाबाजारी का खेल खुल कर खेला जा रहा है। फतेहाबाद पुलिस की सीआईए विंग ने एक युवक को काबू कर उसके पास से 6 रेमडिसिविर इंजेक्शन बरामद किया हैं। युवक इन्हें 35 हज़ार रुपए में बेच रहा था। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद में एक युवक रेमडेसिविर के इंजेक्शन महंगे रेट पर बेच रहा है । इसके बाद बोगस ग्राहक ने आरोपी से संपर्क किया। पहले तो युवक कभी डेढ़ तो कभी दो लाख मांगता रहा, बाद में सौदा एक इंजेक्शन का 35 हजार रुपये में तय हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूछताछ में ये आया सामने
आरोपी युवक तब इंजेक्शन देने पहुंचा तो टीम ने दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया है कि युवक हिसार का रहने वाला है और पहले हिसार में किसी मेडिकल की दुकान पर काम करता था। फिलहाल पुलिस ने युवक को काबू कर उसके खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट, जरूरी वस्तु अधिनियम, डिजास्टर मैनजमेंट एक्ट सहित आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
