Monday , 14 September 2026

देश में कोरोना से बीते 24 घंटों में 2,624 मरीजों की मौत, एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ नए मामले आए सामने

नेशनल डेस्क: देश में इस समय कोरोना वायरस ने कोहराम मचा के रखा हुआ है। करोना की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा के रखी है। हर राज्‍य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या में तेजी आ रही है। तो वहीं ऑक्सीजन के अभाव से न जाने कितने मरीज दम तोड़ चुके हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अस्‍पताल में मरीजों को बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं और कोरोना मरीज अस्‍पताल के बाहर ही दम तोड़ दे रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़र एक करोड़ 66 लाख 10 हजार 481 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कारोना वायरस संक्रमण के 3,46,786 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2624 लोगों की मौत हुई है।



देश में अब तक 1 करोड़ 38 लाख 67 हजार 997 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 25 लाख 52 हजार 940 एक्टिव केस है।  पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 89 हजार 544 हो गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *