हरियाणा डेस्क: फतेहाबाद जिले में कोरोना के हालत बेकाबू होते जा रहे हैं। हरदिन 100 से अधिक मामले कोरोना संक्रमण के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के मात्थे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं। फतेहाबाद में अब तक करीब 1550 से अधिक कोरोना सक्रिय मरीज हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की मानें तो फतेहाबाद शहर कोरोना हॉट स्पॉट के रूप में सामने आने लगा है, क्योंकि प्रतिदिन आने वाले संक्रमण के केसों में सबसे अधिक फतेहाबाद के शहर के ही हैं। वहीं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले में कोरोना से मरने वालों लोगों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है। अप्रैल माह में करीब दो दर्जन से अधिक लोग अब तक अपनी जान गवां चुके हैं जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 150 को पार कर गया है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिलावासियों से कोविड नियमों की पालना के साथ-साथ वेक्सीन लगवाने की अपील कर रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
