हरियाणा डेस्क: पंचकूला में रेमडेसिविर की कालाबाजरी करता एक आरोपी गिरफतार किया गया है। जी हां, क्राइम ब्रांच की टीम ने एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी 13000 में रेमडेसिविर का एक इंजेक्शन बेच रहा था। आरोपी से रेमडेसिविर के 18 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। आपको बता दें, रेमडेसिविर एन्टी वायरल इन्जेक्शन है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सेक्टर- 11 पचंकूला से आरोपी फार्मासिस्ट को गिरफ्तार
सेक्टर- 11 पचंकूला से आरोपी फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। झज्जर निवासी शिव कुमार के रूप में आरोपी की पहचान हुई है और उसके पास दवाओं की बिक्री का कोई लाइसेंस या रसीद नहीं था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की थी। धारा 420 व ड्रग्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गय़ा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
