नेशनल डेस्क: कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में त्राहि-त्राहि मचा के रखी हुई हैं। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार इजाफा हो रहा है। तो वहीं गुरूवार को देश में रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आए हैं। देश में पहली बार कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 2 लाख को पार गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मास्क नहीं पहनने वालों से 1000 रुपये जुर्माना
यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए योगी सरकार ने एक खास फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी जिले में रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी और मास्क नहीं पहनने वालों से 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि, सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी की जाए। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दफ्तर बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन सभी जिलों के बाजारों में व्यापक स्तर पर सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
