Saturday , 31 October 2026

श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में आमने सामने आये SGPC टास्क फ़ोर्स और सरबत खालसा के समर्थक

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब परिसर में आज दिन दहाड़े ही SGPC टास्क फ़ोर्स और सरबत खालसा के समर्थको के बीच विवाद गरमा गया। विवाद भी इतना की दोनों तरफ से तलवारे निकाल ली गयी और एक दूसरे पर हमला कर दिया गया। दिन दहाड़े हुए इस झगडे से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे श्रद्धालु सकते में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लग गए। बता दे कि जोहर सिंह को एक विवाद में आज अकाल तख़्त के जत्थेदारों द्वारा तलब किया गया था और सरबत खालसा के द्वारा बनाये गए जत्थेदारों ने भी आज जोहर सिंह को तलब किया था। जोहर सिंह जब अकाल तख़्त के जत्थेदारों को छोड़ कर सरबत खालसा के जत्थेदारों के पास पहुंचे तो एसजीपीसी टास्क फ़ोर्स ने जोहर सिंह को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब से बाहर निकालने की कोशिश की जिसे देखते हुए सरबत खालसा के साथ आये समर्थको और एसजीपीसी टास्क फ़ोर्स के बीच में माहौल तनाव पूर्ण बन गया और दोनों तरफ से तलवारे निकाल ली गयी , सरबत खालसा के जथेदार ध्यान सिंह मंड का कहना है की श्री अकाल तखत साहिब पर जो भी सिख धार्मिक गलती करता है उसको धार्मिक सज़ा दी जाती है। एसजीपीसी मैनेजर सुलखन सिंह का कहना है कि अकाल तख़्त साहिब की मर्यादा को देखते हुए उन्हें रोका गया है इस झगडे में एसजीपीसी टास्क फ़ोर्स के कुछ मुलाजिम घायल हुए है सीसीटीवी फुटेज जाहिर कर गलत और सही का फैसला किया जायेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *