शामली। यूपी के शामली में एक बड़ा हादसा हुआ है। शुगर मिल के वेस्टेज को नष्ट करने को डाले गए केमिकल से निकली गैस ने यहां मंगलवार को कोहराम मचा दिया। गैस से सरस्वती विद्या मंदिर व सरस्वती जुनियर हाई स्कूल के 500 से ज्यादा बच्चे बेहोश हो गए। सभी बेहोश व बीमार बच्चों को जिला अस्पताल, सीएचसी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी बच्चे को जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल बच्चों के इलाज में प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी जुटे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें,शहर के बुढ़ाना रोड पर शुगर मिल का बॉयलर है। यहां डिस्टलरी व शुगर मिल से निकली वेस्टेज को सड़क किनारे डाला जाता है। पास में ही डिस्टरी का गंदा पानी एकत्र कर उसे रिसाइकिलिंग किया जाता है। इसी रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर व सरस्वती जुनियर हाई स्कूल है। मंगलवार सुबह बच्चों दोनों स्कूल में जा रहे थे।
इसी दौरान शुगर मिल के कर्मचारी वेस्टेज को नष्ट करने के उस पर केमिकल डाल रहे थे। बताया गया कि केमिकल से निकली गैस से बच्चों दिक्कत होने लगी। कुछ बच्चे रास्ते तो कुछ स्कूल में जाकर बेहोश हो गए। गैस स्कूल तक भी पहुंच गयी। दोनों स्कूल के पांच सौ से ज्यादा बेहोश होकर गिर गए।
इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी। तत्काल पूरे मामले की सूचना अभिभावकों व अधिकारियों को दिया गया। गाड़ियों में बच्चों को लेकर स्कूल के टीचर जिला अस्पताल व सीएचसी पहुंच। यहां उनका उपचार शुरू किया गया। बच्चों की संख्या ज्यादा होने पर तत्काल अन्य डॉक्टरों को बुलाया गया। बाद में बच्चों को निजी अस्पताल रेफर किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
