Friday , 11 September 2026

अब बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, नई ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध

गुरूवार का दिन हरियाणा में प्रदर्शनों के नाम रहा। प्रदेश के कइ जिलों प्रदर्शन की कई तस्वीरें देखने को मिली। तो वहीं नारनौंद में भी अब बिजली कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल ये सभी कर्मचारी नई ट्रांसफर पॉलिसी की खिलाफत कर रहे थे। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की सब यूनिट ने एक गेट मीटिंग की और निगम कार्यालय के प्रांगण में नई ट्रांसफर पॉलिसी का जमकर विरोध किया। 
 
कर्मचारी नेता जयप्रकाश सोनी व सत्यवान ने कहा कि हरियाणा सरकार की नई ट्रांसफर पॉलिसी की घोर निंदा करते हैं। इससे बिजली कर्मचारियों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। क्योंकि नई जगह पर जाने से लाइन के बारे में कर्मचारी को कोई जानकारी नहीं होती। जिसके कारण दुर्घटना होने का डर बना रहता है

इन सभी प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की घोर निंदा की  और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पॉलिसी को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *