Monday , 14 September 2026

हिसार के बहुचर्चित कन्या गुरुकुल घिराय मामले मे नया मोड़, प्राचार्या ने 6 लोगों को भेजा मानहानि नोटिस

हिसार के बहुचर्चित कन्या गुरुकुल घिराय प्रकरण मंे एक नया मोड़ आ गया है। गुरुकुल की प्राचार्या सुनीता शर्मा ने अब उनके खिलाफ आरोप लगाने वाले पक्ष के खिलाफ कानूनी नोटिस भेज दिया है। लड़की व मामले की जांच करने वाली विशेष जांच दल के सदस्य और पुलिस कर्मियों सहित 6 लोगो पर 50 लाख रूपए के हर्जाने की मांग कर डाली है। प्राचार्या सुनीता शर्मा ने शिकायतकर्ता लड़की के अलावा उसके पिता, महिला थाना हांसी की तत्कालीन एस एच ओ  सदर थाना हांसी के तत्कालीन जांच अधिकारी  व राज्य सरकार को पक्षकार बनाया है। 

प्राचार्या सुनीता शर्मा ने उपरोक्त नोटिस अपने वकील रोहित कलसन के मार्फत भेजा है। उन्होने बताया कि प्राचार्य को हिसार की अदालत ने बरी कर दिया था।
 
गौरतलब है की करीब 2 वर्ष पहले घिराय स्थित कन्या गुरुकुल की कुछ छात्राओं ने गुरुकुल के संस्थापक पर छेड़छाड़ के संगीन आरोप लगाए थे और गुरुकुल की प्राचार्या पर इस साजिश मे शमिल होने का आरोप लगाया था। लेकिन अब इस मामले प्राचार्य अदालत से बरी हो चुकी हो गई है और अब दूसरे पक्ष पर मानहानि का दावा ठोक दिया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *