लवल में बुद्धिजीवी विचार मंच हरियाणा द्वारा जिले के गांव मित्रोल में पौधारोपण अभियान चलाया गया । गांव के वीर शहीद चतर सिंह के परिवार को सम्मानित भी किया गया। शहीद चतर सिंह की याद में निर्माणाधीन पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया। तो बुद्धिजीवी विचार मंच हरियाणा की अध्यक्ष मीना गहलावत ने सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि शहीद हमारे देश का गौरव है। शहीदो की बदौलत ही हम आजादी को सुख भोग रहे हैं और हम सब लोग उनसे मिलकर खुद सम्मानित हो रहे हैं।
इस अवसर पर उनके साथ बुद्धिजीवी विचार मंच के उपाध्यक्ष मेहर चंद गहलोत तथा बुद्धिजीवी विचार मंच के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। गांव के सरपंच जोगिंदर चैहान भी पौधारोपण के कार्यक्रम में मौजूद रहें।
पौधे लगाना प्रकृति और हमारी जिंदगी के लिए काफी जरूरी है। क्योंकि अगर पोधे हैं तभी हमारी जिंदगी हंसी खुशी से गुजर बसर हो सकती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
