राफेल विमान के देश मे आने पर जहां देशवासी खुश हो रहे थे तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस पर सवाल खड़े कर रहे थे। जबकि पाकिस्तान का मीडिया भी राफेल के भारत आने पर तंज कस रहा था। अब अनिल विज ने इसी मुददे को लेकर कांग्रेस और पाकिस्तान दोनों को एक साथ निशाने पर लिया है। उन्होंने कड़े शब्दों में निशाना साधते हुए कि ये दोनों ही दो दिल और एक जान हैं। उन्होंने कहा कि हमारी तरक्की होने पर दोनों को ही बराबर तकलीफ होती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सियासी संग्राम का आरोप कांग्रेस ने भाजपा लगाया था। कांग्रेस ने विधायकों की खरीत फरोख्त का आरोप लगाया था। अनिल विज ने एक कहावत के जरिए इस पर चुटकी ली है। उन्होने कहा कि कांग्रेस से अपने विधायक संभाले नहीं जाते। अपनी सरकार का समाधान करने की बजाय बेमतलब भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।
मंत्री अनिल विज अपनी तीखी प्रतिक्रिया के लिए जाने जाते हैं। वे देश के किसी भी मुददे पर बेबकी से राय देते हैं और समय पड़ने पर अपने शब्दों से नेताओ को लताड़ भी लगा देते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
