फतेहाबाद, 21 मई(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद महिला थाना पुलिस ने कांग्रेस के युवा नेता के पिता के खिलाफ 6 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एफ आई आर दर्ज की है। कांग्रेस नेता के पिता के खिलाफ पीड़ित 6 साल की मासूम के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दलजीत बेनीवाल ने बताया कि पीड़ित नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि टेकचंद नाम के एक व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। डीएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी टेकचंद के खिलाफ छेड़छाड़ करने और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस गंभीरता से इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें, इस मामले में आरोपी टेकचंद कांग्रेस के युवा नेता जगजीत सिंह हुड्डा के पिता है। फ़िलहाल इस मामले को राजनीतिक द्वेष और किसी अन्य रंजिश के नजरिए से भी देखा जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
