7 मई 2019 :आज यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा, और कहा कि कांग्रेस की शहजादी बच्चों को गाली सिखा रही हैं। जी हाँ बता दें कि योगी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाने चाहिए, कांग्रेस की शहजादी उस उम्र में बच्चों को गाली सिखा रही हैं। कांग्रेस की महासचिव को बच्चों से कहना चाहिए बेटा गाली नहीं देना चाहिए। अच्छा आचरण करना चाहिए। बड़ों का सम्मान करना चाहिए। ”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें कि पिछले दिनों अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका को देखकर कुछ बच्चों ने ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगाना शुरू कर दिया था, जिसे देखकर प्रियंका चकित रह गई थीं। उन्होंने बच्चों को यह नारा नहीं लगाने और उन्हें अच्छा बनने की सलाह दी। उसके बाद बच्चों ने तत्काल राहुल गांधी जिंदाबाद का नारा लगाया था। योगी अपने भाषण में इसी घटना का जिक्र कर रहे थे।
उन्होंने कहा, “ट्रिपल तलाक की बात आई तो सपा, बसपा, कांग्रेस उसके विरोध में एक हो गए। हमारा आधार न मत है न मजहब है न जाति। हमने सबका विकास समान रूप से किया है। जो काम कांग्रेस के राज में नामुमकिन था, वह आज मुमकिन हो चुका है। देश की सुरक्षा हो या विकास, हर क्षेत्र में ईमानदारी के साथ काम हुआ है। ”
प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
