नांगल चौधरी, 4 अप्रैल(रामपाल फ़ौजी): नांगल चौधरी के गांव कमानिया में एक भैंस ने सफेद रंग के कटड़े को जन्म दिया। जिसे देख घरवाले हैरान रह गए क्योंकि भैंस का यह बच्चा दिखने में बिलकुल गाय के बछड़े जैसा है, जिसे लोग भगवान का चमत्कार बता रहे हैं।
बात दें, बीती रात गांव कमानिया में एक किसान के घर भैस ने गाय के बछड़े जैसा दिखने वाले कटड़े को जन्म दिया। इस खबर के गांव में फैलते है सफेद कटड़े को देखने के लिए घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। वही कोई इसे देवी का चमत्कार मान रहा है तो कोई इसे कुदरत की देन बता रहे है ।
जैसे ही इस खबर की सूचना पशुपालन विभाग के कर्मियों को लगी तो वो भी खातोली पशु हस्पताल के सहायक पशु चिकित्सक विनोद कुमार के साथ मौके पहुंचे ओर इससे से संबंधित जानकारी इकट्ठा जिससे मालूम हुआ कि यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि जिस पशु से क्रोस करवाया गया था उसमें आंशिक दोष था , जिसकी वजह से भैंस ने सफेद रंग के कटड़े को जन्म दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
