Friday , 11 September 2026

गुजरात मॉडल पर निशान सिंह का बडा हमला, उनकी सरकार आई तो प्रदेश में लागू होगा दिल्ली विकास का मॉडल

टोहाना, 4 मई 2019(नवल सिंह): जेजेपी नेता निशान सिंह ने अपने चुनावी भाषण में भाजपा पर जमकर हमला बोला। गुजरात मॉडल पर हल्ला बोलते हुए निशान सिंह ने कहा कि मिनरोरटी को मारो व मिजोयर्टी को साथ लेकर सरकार बनाओ, उन्होंने कहा वो विकास का मॉडल नहीं था। निशान सिंह ने दिल्ली को विकास का मॉडल बताते हुए कहा कि अगर एक रूपया प्रति युनिट बिजली दिल्ली में मिल रही है तो क्या अन्य प्रदेशों में नहीं मिल सकती। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का उदाहरण देते हुए जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कान्वेट स्कूलों का प्रबंधन मिल सकता है तो क्या अन्य प्रदेशों में नहीं मिल सकता।
निशान सिंह ने अपने भाषण में दावा किया अगर हरियाणा में उनकी सरकार आई तो यही दिल्ली मॉडल प्रदेश में लागु किया जाएगा। साथ ही उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कहा कि व्यापारियों का आयोग बनेगा।  मैनेजिंग बॉडी भी व्यापारियों की ही बनेगी जिसमें फैसले भी वही लेंगे और सरकार उन फैसलों को लागु करेगी। उनका कहना था कि व्यापारी हर राजनैतिक पार्टी से सुरक्षा की मांग करता है यह सुरक्षा उनकी पार्टी सुनिश्चित करेगी। वही उन्होंने प्रदेश की कानुनी व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस मौके पर उनके साथ गठबंधन के सिरसा लोकसभा प्रत्याक्षी निर्मल सिंह थे। वो टोहाना के गांवो में वोट की अपील के बाद टोहाना के व्यापारियों को संबोधित करे थे।   प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *