टोहाना, 3 मई 2019 (नवल सिंह): सीआईए स्टाफ ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को लाखों की अफीम सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को कन्हडी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। नाके के दौरन जब पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने शक के बिनहा पर आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया और जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमे से करीब आधा किलों अफीम बरामद हुई। इस बात की जानकारी डीएसपी उमेद यादव ने दी
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा तस्करी सम्बन्धित अन्य जानकारी इकट्ठा करेगी, ताकि इस गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
