रोहतक, 22 अप्रैल 2019 : कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोहतक की जनता , एक टूक सवर में कहा दीपेंद्र हुड्डा को देंगे वोट। पढ़े लिखे शिक्षित युवाओं से लेकर किसान महिलाओं सहित हर वर्ग दीपेंद्र के समर्थन में आया नजर । माहौल चुनावों का है राजनीतिक दलों में जनता के वोटों हासिल करने की दौड़ लगी है। वहीं बात की जाए अगर रोहतक लोकसभा सीट की तो अधिकतर लोग चाहें वो युवा हो या बुजुर्ग हों या फिर किसान या महिलाएं सभी कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा का समर्थन करते नजर आए।
वहीं जब इन लोगों से यह पूछा गया कि वो दीपेंद्र हुड्डा का समर्थन क्यों कर रहे हैं तो लोगों का कहना था कि दीपेंद्र हुड्डा इलाके के विकास के लिए हमेशा कार्यरत्त रहे हैं। वहीं कुछ ने दीपेंद्र को युवा नेता बताते हुए उनके द्वारा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का बखान करते हुए कांग्रेस प्रत्यशी दीपेंद्र के पक्ष में वोट करने की बात कही।
फिलहाल रोहतक की जनता का रुझान कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा की ओर दिखाई दे रहा है। लेकिन याद रहे माहौल चुनावों का है और प्रत्येक पार्टी जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में लगी है। रोहतक सीट किसकी झोली में जाती है खैर यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
