चंडीगढ़ 21 अप्रैल 2019 : ईस्टर के मौके पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में अभी तक 160 लोगों की मौत हो गई है जबकि 350 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि कोलंबो की पुलिस के मुताबिक 3 चर्च और 3 पांच सितारा होटलों में ब्लास्ट हुए हैं। सिलसिलेवार हुए धमाकों के कारण अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस के मुताबिक विस्फोट राजधानी के 3आलीशान होटलों और एक चर्च में हुआ है, जबकि दो अन्य धमाके कोलंबो शहर के बाहरी इलाकों में स्थित चर्च में हुए हैं। देश की इस घटना के बाद भारत में भी शोक की लहर है। घटना को लेकर केंद्रीय विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज ने दुख जताया है। ट्वीट कर उन्होंने कहा, ”मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के लगातार संपर्क में हूं। स्थिति पर करीब से नजर है” अभी तक इस घटना में किसी भी भारतीय नागरिक की मौत की खबर नहीं आई है। धमाकों को लेकर अभी तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। मौके पर सेना की तैनाती कर दी गई है। श्रीलंका में आपात बैठक बुलाई गई है। राष्ट्रपति ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
