Monday , 27 July 2026

बोरी में बंद कूड़े ढेर से मिला मासूम का शव, चार दिन से थी बच्ची लापता

13 April 2019 करनाल:  करनाल के नजदीक गाँव घिड़ में चार दिन से लापता 9 साल की बच्ची का शव एक कूड़े के ढेर से मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। बच्ची की हत्या कर आरोपी ने उसके शव को एक बोरी में बंद कर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया, ग्रामीणों की सुचना के बाद पुलिस ने शव को कूड़े के ढेर से बरामद किया जोकि एक बोरी में बंद था। लाश से बदबू आने पर ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक बच्ची चौथी कक्षा की छात्र थी और कई दिनों से लापता थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ पता चला पाएगा।   प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *