Friday , 30 October 2026

छात्राओं ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेट कर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया 

जींद, 6 फरवरी: प्रदेश में इन दिनों सडक़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत वहान चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि वाहन चलाते समय चालक यातयात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की जान बचा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी के तहत जींद में भी सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया जिसमें स्कूली छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले दोपहियां वाहन चालकों एवं कार चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और आगे से वाहन चलाते  समय हैलमेट पहनने और कार चलाते समय सीट बैल्ट लगाने की सलाह दी।

डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि सडक़ सुरक्षा सप्ताह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात  नियमों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से छोटे बच्चों को स्कूटर/मोटरसाईकिल चलाने के लिए न देने का आवाहन किया। सडक़ पर वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करें। हेलमेंट पहनकर ही दुपहिया वाहन चलाएं। कानों में मोबाईल की लीड लगाकर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं रहता।

डीएसपी ने कहा हम पुलिस चालान से डर कर भी हेलमेंट या सीटबैल्ट का प्रयोग करते है। इस अवधारणा को बदलना होगा। हेलमेंट या सीटबैल्ट मनुष्य के जीवन को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के दौरान जागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।  इनमें यातायात सुरक्षा मुख्य उद्देश्य रहता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *