Wednesday , 28 October 2026

प्रदेश में फिर छाया घना कोहरा, आमजन को हो रही परेशानी

यमुनानगर, 5 फरवरी: मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं। प्रदेश में पिछले दो दिनों से कोहरा छाया है। वहीं यमुनानगर भी कोहरे के प्रभाव से अछूता नहीं रहा। यमुनानगर में आज दूसरे दिन भी घने कोहरे के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। सुबह- सुबह घना कोहरा पडने से स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पडा तो वाहन चालकों को भी वहान चलाने में काफी दिक्कते आई। घने कोहरे के कारण सड़क पर वाहन रेंग रेंग कर चलते दिखाई दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यमुनानगर कोहरे की चादर ओढ़े नजर आया और यहां विजिबिलिटी बिलकुल न के बराबर रही, जिसके चलते रोजमर्रा के कामों पर जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इतना ही नहीं कोहरे के साथ साथ कड़कती ठण्ड के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया जिसकी वजह से कई लोग अपने घरों में ही दुबके बैठे रहे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *