यमुनानगर, 7 दिसंबर(वीणा अरोड़ा): यमुनानगर के मटका चौक पर चोरों ने एक कार को बनाया निशाना। कार का शीशा तोड़ कार लेकर हुए फरार। वारदात को अंजाम देने के लिए चोर कार में सवार होकर आए थे। चोरों ने बड़े ही शातिराना अंदाज से कार का दरवाजा खोला और फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें कि वहीं चोरी की यह पूरी वारदात एक सीसीटवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में एक चोर कार खोलते साफ़ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
