फरीदाबाद, 26 नवंबर(राजेंद्र दहिया): फरीदाबाद से सरेआम गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आई है। जहाँ नशे में धुत एक दोस्त को जब उसके दोस्त ने घर पर बाईक खड़ा करने से मना कर दिया तो मन में रंजिश रखते हुए उस दोस्त ने मौक़ा पा कर अपने दोस्त पर बीच बाजार कुछ साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। गनीमत रही कि सही समय पर इलाज मिलने की वजह से युवक की जान बच गई। वहीं यह पूरी वारदात एक वीडियो में कैद हो गई जिसमें युवक पर सरेआम चाकुओं से हमला करते कुछ बदमाश साफ़ दिखाई दे रहे हैं। हलाकि यह वीडियो करीब 1 महीने पहले का बताया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इतना ही नहीं आरोपी युवक ने केस को दबाने के लिए दोबारा से अपने दोस्त के घर पर कुछ बदमाशों की मदद से गोलियों से हमला करवाया। गनीमत रही की इस हमले में किसी की जान नहीं गई। वहीं बदमाशों की ओर से हुई इस फायरिंग में पीड़ित की बहन बालबाल बची गोली उसके बाएं पैर के पास से छूते हुए निकल गई जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
