पानीपत, 21 नवंबर: कैंसर से पीड़ित बीजेपी वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन के बाद बीजेपी ने उनकी अंतिम यात्रा के बाद अस्थि कलश यात्रा निकाली जो आज पानीपत पहुंची। पानीपत पहुंचने पर बीजेपी कार्यकताओं ने स्वर्गीय अनंत कुमार की फोटो पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा अर्पित किये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस अवसर पर बीजेपी नेताओं ने अनंत कुमार को एक महान नेता करार देते हुए पार्टी के लिए उनके काम की दिल खोलकर बढ़ाई की। जानकारी के अनुसार अनंत कुमार कुछ समय से कैंसर से पीडि़त थे। 12 नवंबर को रात 2 बजे अचानक उनकी स्थिति बिगड़ी और उनका देहांत ह गया। अनंत कुमार के देहांत के बाद बीजेपी में उनके निधन पर शोक की लहर है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
