पानीपत : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला आगामी निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पानीपत पहुंचे। बैठक का आयोजन पानीपत मॉडल टाउन में आर्य समाज सदन में हुआ। बैठक में पानीपत के जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण क्षेत्र विधायक महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने साढे चार साल के कार्यकाल में विकास और सामाजिक क्षेत्र में जो कार्य किए हैं उन सब का फल उन्हें मिलेगा और निश्चित रूप से उनके सभी उम्मीदवार जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी जैसे कुछ कड़े फैसले भी इस दौरान लिए मगर सभी फैसले देश के हित में और देश की जनता के हित में लिए गए। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए कहा कि इन साढे 4 सालों में जितना विकास कार्य हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। सुभाष बराला ने स्पष्ट किया भारतीय जनता पार्टी नगर निगम के चुनाव अपने ही चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी और इसी चुनाव के मद्देनजर वो आज यहाँ कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करने आए हैं।
आपको बता दें पानीपत नगर निगम में पार्षद व मेयर का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और वार्ड बंदी भी लगभग फाइनल हो चुकी है। सिर्फ निगम के चुनाव की घोषणा शेष है। ऐसे में चुनावी रणनीति बनाकर भाजपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ने वाले उम्मीदवारों को जितवाना और नगर निगम में अपना मेयर बनवाना यह उद्देश्य है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार बैठकें कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
