फिरोजपुर : शहर के किले वाली गली में अपनी मौसी के घर ट्यूशन पढ़ने जा रहे 14 वर्षीय 9वीं के छात्र पर अज्ञात युवक ने एसिड फेंककर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। अमृतसरी गेट के रहने वाले संजीव ने बताया कि उनका बेटा केशव जोकि डीसी माॅडल स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करता है, वह हर रोज अपनी मौसी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंगलवार को केशव का गणित का पेपर था और वह सोमवार को दोपहर करीब साढ़े चार बजे साइकिल पर ट्यूशन पढ़ने गया था। करीब पांच बजे उनके रिश्तेदार ने फोन कर सूचना दी कि केशव पर किसी ने एसिड फेंक दिया है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो केशव ने बताया कि वह जब किले वाला गली में पहुंचा तो पहले से वहां पर एक युवक खड़ा था जिसने अपना मुंह बांध रखा था और टोपी पहन रखी थी। उसने मुझ पर जग से पानी जैसी कोई चीज फैंक दी जिसके कारण शरीर पर जलन होने लगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
