Thursday , 5 November 2026

Yearly Archives: 2026

राज्य एनएसएस पुरस्कार 2025-26, 31अक्टूबर तक भेजे जा सकेंगे नामांकन: मंत्री महीपाल ढांडा

चंडीगढ़- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समन्वयकों, अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों को सम्मानित करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा ‘राज्य एनएसएस पुरस्कार 2025-26’ प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए राज्य एनएसएस सेल द्वारा विश्वविद्यालय तथा जिला एवं पॉलिटेक्निक स्तरीय एनएसएस इकाइयों से आवेदन आमंत्रित किए …

Read More »

हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए संबल बनीं हरियाणा सरकार की ‘सखी – वन स्टॉप सेंटर’ योजना, सितंबर तक कुल 66,818 मामलों का निवारण

चंडीगढ़  – हरियाणा में हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए ‘सखी – वन स्टॉप सेंटर’ योजना एक बड़ा संबल साबित हो रही है। “सशक्त महिला, सुरक्षित महिला” के संदेश के साथ कार्य कर रहे इन केंद्रों के माध्यम से शारीरिक, यौन, भावनात्मक, मानसिक या आर्थिक हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई …

Read More »

स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुग्राम में 22 करोड़ की लागत के तीन विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़,  – हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि कि हम राजनीति अपने लिए नहीं, बल्कि जनता के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए करते हैं। हमारा उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि …

Read More »

महिला सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़  – हरियाणा में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित व सम्मानित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इच्छुक पात्र आवेदक 5 नवंबर, 2026 तक वेबसाइट onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया …

Read More »

धान-बाजरा खरीद पर अभय चौटाला ने सरकार को घेरा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन; 47 खिलाड़ियों को घर जाकर करेंगे सम्मानित

धान-बाजरा खरीद पर अभय चौटाला ने सरकार को घेरा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन; 47 खिलाड़ियों को घर जाकर करेंगे सम्मानित

चंडीगढ़।  शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में इनेलो के शिष्टमंडल ने धान, बाजरे और डीएपी खाद को लेकर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की और राज्यपाल को मंडियों में धान और बाजरे की खरीद के लिए बदइंतजामी की जानकारी दी। राज्यपाल ने मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल …

Read More »

भिवानी के पोकरवास के पास भीषण सड़क हादसा, महिला और 4 साल के बच्चे की मौ*त

भिवानी के पोकरवास के पास भीषण सड़क हादसा

भिवानी: भिवानी के पोकरवास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक क्विड कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला और 4 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। नरहड़ पीर से लौट रहे थे पांच लोग मिली …

Read More »

टोहाना में स्वच्छता अभियान, सुभाष बराला ने खुद लगाई झाड़ू; शहरवासियों से स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील!

टोहाना में स्वच्छता अभियान

टोहाना: सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर टोहाना शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, मंडल अध्यक्ष रमन मड़िया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभियान में हिस्सा लिया। पुष्पांजलि के बाद शुरू हुआ अभियान स्वच्छता अभियान की शुरुआत …

Read More »

फरीदाबाद में कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट, विपुल गोयल बोले- जल्द शुरू होगा काम!

फरीदाबाद में कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट

फरीदाबाद: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि शहर में जहां भी कूड़े के ढेर हैं, वहां सफाई कराकर इन जगहों को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार और अंबाला में कूड़े से बिजली बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के लिए ऑयल …

Read More »

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर अनिल विज ने की तारीफ, बोले- भारतीय संस्कृति को श्रेय देना गर्व की बात!

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर अनिल विज ने की तारीफ

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देशभर में चर्चा हो रही है। फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई गंभीर घटना के दौरान मच्छार ने घायल होने के बावजूद सूझबूझ दिखाई और विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई। रिपोर्टों के मुताबिक, इस घटना में 174 यात्रियों की जान बचाने में उनकी भूमिका रही। अनिल विज ने …

Read More »

हिसार में 3 अक्टूबर को होगी पांचवीं फाइट नाइट, देशभर से पहुंचेंगे 20 इंटरनेशनल स्तर के बॉक्सर!

हिसार में 3 अक्टूबर को होगी पांचवीं फाइट नाइट

हिसार: हिसार बॉक्सिंग सोसाइटी के तत्वावधान में स्वर्गीय मनजीत लोहान की पुण्यतिथि पर 3 अक्टूबर को पांचवीं फाइट नाइट शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे पुराना गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा बॉक्सिंग संघ और यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन हिसार के सहयोग से किया जा रहा है। दूधिया रोशनी में होंगे रोमांचक मुकाबले समिति …

Read More »